
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 मई 2023 : नई दिल्ली। महाराष्ट्र के इकलौते कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का दिल्ली में निधन हो गया। वह 48 साल के थे। पिछले तीन दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। इससे पहले नागपुर में उनके किडनी की बीमारी का इलाज किया गया था।

बालू उर्फ सुरेश धनोरकर चंद्रपुर से सांसद थे। कुछ दिन पहले ही उनके किडनी स्टोन का ऑपरेशन किया गया था। इसी के बाद उनकी हालत खराब होने लगी थी। नागपुर में हालत गंभीर होने पर उन्हें रविवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेंदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वे वेंटीलेटर पर थे। मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। वहीं चार दिन पहले उनके पिता भी दिवंगत हो गए थे। अस्पताल में भर्ती होने के कारण वे अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं जा पाए थे। उनकी पत्नी प्रतिभा धनोरकर वरोरा विधानसभा से विधायक हैं।
