
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 दिसम्बर 2022 : नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र के तियरा खुर्द गाँव के किसान गुड्डू दुबे की पुत्री राष्ट्रीय स्तर पर कब्बड्डी प्रतियोगिता में शामिल होंगी इसकी जानकारी देते हुए श्री दुबे ने बताया कि मेरी पुत्री पलक दुबे जो कि डेहरी के डीएवी स्कूल में पढ़ाई करती है राज्य स्तर पर बेगूसराय में कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तीर्ण हुई अब राष्ट्रीय स्तर पर सेलेक्शन हुआ है जो कि पंजाब के जलन्धर में खेल प्रतियोगिता में जाएगी छोटे से गाँव से इस तरह के होनहार छात्राओं को सफल होने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया और कहा कि प्रखंड का नाम रौशन हो रहा है सांसद प्रतिनिधि प्रणव पांडेय भाजपा अध्यक्ष श्रीराम सिंह जदयू अध्यक्ष दीपक चौबे मुखिया अरुण चौबे भानु प्रताप मिश्रा बबलू पाठक बन्दे तिवारी दयाशंकर कुमार आदि लोगो ने बधाई दिया।
