आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 अगस्त 2022 : यूपी : यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रयागराज की रागिनी यादव ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर प्रयागराज की ही नीतू देवी हैं और तीसरा स्थान अभय कुमार गुप्ता को मिला है। रागिनी को 359.666 अंक प्राप्त हुए हैं। बता दें कि 6 जुलाई, 2022 को उत्तर-प्रदेश के 75 जिलों के 1,541 केंद्रों पर एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन हुआ। 6 लाख 72 हजार 456 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से रिकॉर्ड 92.26 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network