आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 मई 2022 : सासाराम : प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसीएशन रोहतास इकाई के ज़िला कार्यकारिणी एवं प्रखंड कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक रोहतास ज़िला मुख्यालय सासाराम स्थित संत पॉल स्कूल के नव निर्मित सभागार में ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में निजी विद्यालयों से सम्बंधित अनेको अहम विषयों पर विस्तृत एवं व्यापक चर्चा हुई।

ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने ज़िला एवं प्रखंड के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा की बहुत जल्द रोहतास ज़िला के सभी उन्निसों प्रखंड में प्रखंड शिक्षा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा एवं बहुत जल्द ज़िला मुख्यालय सासाराम में रोहतास शिक्षामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तिथि की घोषणा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद एवं माननीय राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा के साथ विचारोपराँत के पश्चात किया जाएगा। इस रोहतास शिक्षा महोत्सव में शिक्षाविदो को पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया जाएगा

ज़िला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा ने कहा की सभी प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों को संगठन के प्रति पूर्णतः निष्ठापूर्वक दायित्व का निर्वहन करना अति आवश्यक है।

ज़िला सचिव संग्राम कांत एवं समरेंद्र कुमार ने कहा की रोहतास शिक्षा महोत्सव में सभी प्रखंड के पदाधिकारी अपने अपने प्रखंड से अधिक से अधिक भागीदारी कराने हेतु उचित कदम उठाने का कष्ट करें।

ज़िला संयोजक धीरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव अनिल कुमार एवं ज़िला महामंत्री सुनील कुमार ने कहा की रोहतास शिक्षा महोत्सव का भव्य आयोजन की पूरी ज़िम्मेदारी सभी पदाधिकारियों पर है अतः अपने दायित्व से पीछे नहीं हटें।

इस बैठक को सफल बनाने में ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा , ज़िला सचिव संग्राम कांत , ज़िला संयुक्त सचिव समरेंद्र कुमार एवं अनिल कुमार , ज़िला संयोजक धीरेंद्र कुमार, ज़िला महामंत्री सुनील कुमार , सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण पटेल , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी , काराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार , बिक्रमगंज संरक्षक चंदेश्वर भारती एवं करहगर प्रखंड अध्यक्ष अजित पटेल ने अहम योगदान दिया।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network