आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 मार्च 2023 : ऑस्कर 2023 यानी 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने इतिहास रच दिया है। साउथ की इस फिल्म ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन कर दिया है। विदेश में भारत का तिरंगा एक बार फिर शान से लहराया है।

ऑस्कर 2023 यानी 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म आरआरआर के सॉन्ग नाटू नाटू ने आखिरकार जीत हासिल कर ली है। एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में जीत हासिल कर ली है और इसी के साथ साउथ की इस फिल्म ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन कर दिया है।

लॉस एंजेलिस स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित 95वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2023 पर भारत की निगाहें भी थमी थीं। बता दें कि फिल्म के इस गाने ने दुनिया भर में धूम मचा रखी थी। RRR के इस गाने को ऑस्कर अवॉर्ड्स के स्टेज पर परफॉर्म किया और इसे स्टैंडिंग ऑवेशन मिला। फिल्म आरआरआर के एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर ऑस्कर सेरेमनी में नाटू नाटू के सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने भी इसे ऑस्कर स्टेज पर परफॉर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network